India में health insurance लेने वालों की सबसे बड़ी problem यही होती है कि market में options बहुत ज्यादा हैं, लेकिन सही company चुनना आसान नहीं होता। हर insurance company खुद को सबसे अच्छा बताती है, लेकिन असली सवाल यह है कि claim के समय कौन साथ देता है, और किसका experience practical life में बेहतर रहता है। इसी वजह से Tata AIG General Insurance Health Insurance पिछले कुछ सालों में काफी चर्चा में रहा है। बहुत लोग इसे trusted brand मानते हैं क्योंकि Tata Group का नाम जुड़ा हुआ है, लेकिन सिर्फ brand name देखकर insurance लेना सही नहीं होता। इसलिए इस blog में हम साफ तरीके से समझेंगे कि Tata AIG की अच्छी बातें क्या हैं, कमियाँ क्या हैं और आखिर यह insurance किन लोगों के लिए सही हो सकता है।
Tata AIG Health Insurance क्या है?
Tata AIG General Insurance एक general insurance company है जो health insurance, motor insurance, travel insurance जैसी कई services देती है। Company Tata Group और American International Group (AIG) का joint venture है, और India में काफी समय से काम कर रही है। बात करे Health insurance की तो Tata AIG कई प्रकार के plans offer करता है:
- Individual Plans
- Family Floater Plans
- Senior Citizen Plans
- Critical Illness Plans
- Super Top-Up Plans
Tata AIG का Claim Settlement Ratio कैसा है?
जब भी कोई health insurance compare करता है, तो सबसे पहले Claim Settlement Ratio (CSR) देखता है। कई reports और reviews में Tata AIG का claim settlement performance अच्छा बताया जाता है और कुछ industry discussions में इसे लगभग 94%–97% range के आसपास भी बताया गया है। लेकिन यहाँ एक बहुत जरूरी बात समझनी चाहिए वो है कि CSR सिर्फ एक number है, पूरी reality नहीं।
तो आप ये चीजें देख लेना जैसे कि claim process कितना smooth है, company queries कितनी लगाती है, customer support कैसा है, ये चीजें भी उतनी ही important होती हैं जितना की CSR।
Tata AIG की सबसे मजबूत चीज क्या है?
अगर practical तरीके से देखा जाए, तो Tata AIG की सबसे बड़ी ताकत उसका support ecosystem माना जाता है। Company fast claim assistance, digital process और large hospital network पर काफी focus करती है। अगर हम Official information देखे तो इसके अनुसार company के पास:
- 12,000+ cashless hospitals
- 24×7 customer assistance
- online claim process
- global treatment benefits( ये मेरा favourit feature है)
जैसी बेहतरीन सुविधाएँ उपलब्ध हैं, यही कारण है कि कई लोग इसे premium segment की insurance companies में गिनते हैं।
कौन-कौन से Features लोगों को पसंद आते हैं?
Tata AIG के कुछ plans में ऐसे features मिलते हैं जो हर insurance company नहीं देती।कुछ plans में ₹3 करोड़ तक का sum insured भी उपलब्ध बताया जाता है। अगर कोई व्यक्ति long-term comprehensive coverage चाहता है, तो यह features उसे आकर्षित कर सकते हैं।
- Global Cover
- OPD Benefits
- Maternity Cover
- Consumables Cover
- Wellness Rewards
- Automatic Restore Benefit
लेकिन हर चीज perfect नहीं होती
अब practical side भी समझना जरूरी है। हमने चेक किया कि Internet forums और Reddit जैसे platforms पर कुछ users ने claim delays, extra documentation और reimbursement process को लेकर complaints भी share की हैं, कुछ लोगों का कहना था कि claim process में काफी documents मांगे जाते हैं,, old medical history verify की गई और reimbursement में delay हुआ
हालांकि दूसरी तरफ कई customers अच्छे claim experiences भी बताते हैं। इसलिए experience हर व्यक्ति के case, documents और disclosure पर depend करता है।
Claim Reject होने के पीछे सबसे बड़ा कारण क्या होता है?
Health insurance में बहुत लोग company को blame करते हैं, लेकिन कई claims customer की गलती से भी reject हो जाते हैं, सबसे common reasons जो में आप को बताने वाला हूँ -
- pre-existing disease छुपाना(BP)
- proposal form गलत भरना
- waiting period(2-4 साल) समझे बिना claim करना
- incomplete documents देना
- Insurance experts हमेशा यही सलाह देते हैं कि policy लेते समय हर जानकारी honestly disclose करनी चाहिए।
क्या Tata AIG Health Insurance लेना चाहिए?
अगर आप large hospital network चाहते हैं साथ ही premium features चाहते हैं Tata brand trust prefer करते हैं और long-term comprehensive coverage चाहते हैं तो Tata AIG एक strong option हो सकता है। लेकिन अगर आपका budget बहुत tight है, तो premium थोड़ा expensive लग सकता है। इसलिए policy लेने से पहले compare करना जरूरी है।
Policy लेने से पहले क्या check करें?
कोई भी insurance खरीदने से पहले हमेशा चाहे TATA हो या कोई और brand ये चीजें जरूर चेज कर ले
- waiting period check करें
- exclusions पढ़ें
- room rent rules समझें
- co-payment conditions देखें
- claim process जानें
- network hospitals verify करें
Conclusion
अगर overall देखा जाए, तो Tata AIG General Insurance Health Insurance India की बेहतर insurance companies में से एक मानी जाती है। Company का hospital network, digital support और premium features इसे काफी लोगों के लिए attractive बनाते हैं। हालांकि सिर्फ brand name या claim settlement ratio देखकर insurance लेना सही नहीं माना जाता। Smart decision वही होता है जहाँ आप:
अपनी जरूरत समझें क्योंकि आखिर में अच्छा insurance वही है जो मुश्किल समय में बिना unnecessary परेशानी के वास्तव में काम आए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें