जब आप Star Health and Allied Insurance में health insurance claim करते हैं और वो reject हो जाता है, तो सबसे ज्यादा frustration होती है।कई लोगों को लगता है कि insurance company पैसे नहीं देना चाहती, लेकिन सच्चाई ये है कि ज़्यादातर cases में claim rejection की वजह user की छोटी-छोटी गलतियाँ होती हैं।
अगर आप इन कारणों को समझ लें, तो भविष्य में आप अपने claim को आसानी से approve करवा सकते हैं।
1. Policy Exclusions को ignore करना
क्या गलती होती है? हर policy में कुछ चीजें cover नहीं होतीं, जिन्हें “Exclusions” कहा जाता है।
जैसे: Cosmetic surgery, Dental treatment (basic plan) में होता हैं, Non-medical expenses अगर आप इनका claim करते हैं, तो क्लेम reject होना तय है।
इसका Solution ये है कि Policy लेते समय “Exclusions” section ज़रूर पढ़ें, इससे आपको पहले ही clear रहेगा कि क्या cover होगा और क्या नहीं।
2. Waiting Period पूरा नहीं होना
Insurance policies में कुछ बीमारियों पर waiting period होता है (2–4 साल तक)। जैसे: Hernia, Kidney stone, Pre-existing disease अगर आप waiting period पूरा होने से पहले claim करते हैं, तो rejection हो सकता है।
इसका Solution ये है कि Claim करने से पहले policy conditions check करें और waiting period पूरा होने का इंतजार करें
3. Incomplete Documentation (सबसे common reason)
Reimbursement claim में documents अधूरे देना यह मूर्खता है, आप ये गलती कर सकते हैं, Discharge summary missing होना, Original bills नहीं देना, Doctor reports missing इससे claim hold या reject हो जाता है
इसका Solution ये है कि हमेशा एक checklist बनाएं जिसमे ये चीजें चेक कर ले
- Hospital bills
- Discharge summary
- Doctor prescription
- Reports
और सभी documents scan करके upload करें
4. Non-Medical Expenses का claim करना
Insurance company हर खर्च cover नहीं करती यह बात अच्छे से समझे नहीं तो आप को प्रोब्लम हो सकती हैं, जैसे: Gloves, Mask, Registration charges ये खर्च claim में नहीं मिलते इस लिए Bill बनाते समय hospital से पूछें कि कौन-कौन से खर्च covered हैं
5. Network Hospital का use नहीं करना
अगर आप non-network hospital में जाते हैं और सही process follow नहीं करते तो claim reject या delay हो सकता है, इस लिये हमेशा network hospital चुनें या reimbursement process सही से follow करें
6. Policy inactive होना
अगर आपने premium time पर pay नहीं किया तो policy inactive हो जाती है, और claim reject हो जाता है, हमेशा policy active रखें, renewal time miss ना करें
7. गलत जानकारी देना (Fraud Case)
अगर आपने insurance company को गलत बीमारी बताई या गलत documents दिए तो claim reject हो सकता है, इस लिये हमेशा सही और complete information दें।
Claim Reject हो जाए तो क्या करें? (Grievance Guide)
अगर आपका claim valid है और फिर भी reject हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, सबसे पहले rejection letter ध्यान से पढ़ें, अगर कोई document missing है तो उसे complete करके फिर submit करें Star Health के grievance department को email लिखें अपनी problem detail में समझाएं। IRDAI Ombudsman में complaint करें अगर company आपकी complaint resolve नहीं करती तो आप Insurance Regulatory and Development Authority of India के Ombudsman में complaint कर सकते हैं, यह आपको न्याय दिलाने में मदद करता है
Expert Tips (जो बहुत लोग नहीं बताते) मेरे अनुभव के अनुसार:
70–80% claims सिर्फ documentation की गलती से reject होते हैं, इसलिए documents complete रखें जल्दबाजी में claim file न करें
Quick Claim Checklis (Claim करने से पहले ये जरूर check करें)
Policy active है कि नहीं Waiting period कितना है या complete है कि नहीं सभी documents ready हैं और सबसे important बात सही hospital चुना है कि नहीं, अगर सही हॉस्पिटल चुना हो तो आधी प्रॉब्लम खत्म हो जाती हैं,
Conclusion
Star Health claim reject होना आम बात है, लेकिन सही जानकारी होने पर इसे आसानी से avoid किया जा सकता है। अगर आप policy rules और documentation पर ध्यान देंगे तो आपका claim approve होने के chances बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं।
FAQ
1. Claim reject क्यों होता है?
गलत documents या policy rules follow नहीं करते तो
2. Reject होने पर क्या करें?
re-submit या complaint करें
3. Waiting period क्या है?
claim से पहले का waiting time
4. Ombudsman क्या है?
complaint authority जहां आप किसी भी health insurance company ki complen कर सकते हो
5. Documentation कितना important है?
सबसे ज्यादा
