- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Featured post
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी एक प्रकार का हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा दिया गया कॉन्टैक्ट है, जो आपकी किसी भी दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति जैसे- (अस्पताल में इलाज करवाना, दवाई का बिल या सर्जरी करवाना) में आपकी आर्थिक सहायता करता है।
इसमें आपको एंबुलेंस शुल्क, अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, यदि कोई गम्भीर बीमारी है, तो उसका खर्च भी शामिल हैं, बस शर्त है कि आपकी पॉलिसी में यह सब कवर हो, तो पॉलिसी लेते समय शर्त को ध्यान से पढ़ें।
स्वास्थ्य बीमा को विस्तार से समझते हैं
प्रकार
1. व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा- यह स्वास्थ्य बीमा केवल 1 व्यक्ति के लिए होता है।
2. फैमिली फोल्टर पॉलिसी- यह पॉलिसी पूरे परिवार के लिऐ होती हैं, इस एक पॉलिसी में पुरा परिवार कवर हो जाता है, जिससे बार बार पॉलिसी लेने की जरुरत नहीं होती है।
3. गंभीर बिमारी के लिऐ स्वास्थ्य बीमा- यह स्वास्थ्य पॉलिसी थोड़ी अलग है, इसमें गंभीर बिमारी जैसे- कैंसर हार्ट अटैक , हर्निया जैसी घातक बिमारी को कवर किया जाता हैं।
4. सीनियर सिटीजन के लिए Health Insurenc - 60 वर्ष से अधिक आयुके लोगों के लिए यहां पॉलिसी हैं।
5. ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस- है किसी भी कम्पनी द्वारा अपने कर्मचारीयों को दिया जाने वाला स्वास्थ बीमा योजना है ।
स्वास्थ्य बीमा क्यों जरूरी है ?
1. आपातकालीन सुरक्षा - अचानक आने वाली मेडिकल इमरजेंसी में आपकी कई सालों की कमाई एक-दो दिन में खत्म हो सकती है, स्वास्थ्य बीमा इसी जोखिम को काम करता है।
2. टैक्स का लाभ - आयकर अधिनियम की धारा 80d के तहत स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर 25000 से 50000 तक की टैक्स छूट मिलती है।
3. बढ़ता हुआ अस्पताल का बिल - आज के समय प्राइवेट अस्पताल में इलाज इतना महंगा हो चुका है, कि किसी भी बीमारी या सर्जरी का खर्च लाखों रुपए तक जा सकता है ।
4.फैमिली की सुरक्षा - फैमिली फ्लोटर प्लान की वजह से आप अपने पूरे परिवार को एक ही पॉलिसी में कर सकते हैं ।
सही स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी कैसे चुने
- पर्याप्त सम इंशोर्ड चुने, मतलब अधिक कवर वाली पालिसी चुने काम से काम 5 से 10 लाख का कवर।
- वेटिंग पीरियड की जनकारी, पॉलिसी लेते समय देख ले की किस बीमारी में कितना वेटिंग पीरियड हैं।
- नेटवर्क अस्पतालों की सुची देखें।
- रूम रेंट लमिट जरूर चेक करें, यह आपके इंश्योरेंस बिल पर बहुत इंपैक्ट डालता है।
- सबसे जरूरी बात पॉलिसी की शर्तों को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
आपके लिए महत्त्वपूर्ण सुझाव
- पॉलिसी खरीदने से पहले नेटवर्क हॉस्पिटलकी सूची औरपेमेंट क्लोजकी जांच करें।
- अपनी उम्र और स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुसार ही पर्याप्त बीमा राशि चुने।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ

Hallo
जवाब देंहटाएं